कांग्रेस का भाजपा से सवाल- तब आपने क्यों नही की शराबबंदी.?

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संचार विभाग के सदस्य इंजी. अमित कुमार यदु ने गुजरे मंगलवार को भाजपा के दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रदेश व्यापी हड़ताल को ढकोसला बताया।
इंजी. अमित कुमार यदु ने भाजपा के इस प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता, पिछले 15 साल के छत्तीसगढ़ के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पूछा कि खुद 2011 में सार्वजनिक घोषणा करने के बावजूद प्रदेश में शराब बंदी क्यों नही की थी?
इंजी. अमित कुमार यदु ने डॉ. रमन सिंह और पूरे भाजपा के सदस्यों से मांग की,कि गंगा जल हाथ में लेकर कसम खा के बोले कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर गंगाजल हाथ मे लेकर शराबबंदी के लिए बोला था, झूठ का सहारा लेना भाजपा का शुरू से ही काम रहा है।
इंजी. अमित कुमार यदु ने कहा कि आज 15 साल बाद भाजपा के आज के प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता डॉ.रमन सिंह को मजदूरों का ख्याल आ रहा है, बहुत संवेदना दिखा रहें हैं, ये मजदूर तो उन्हीं के 15 साल की सरकार के रवैया देख कर ही यहां से पलायन कर गए थे। मजदूरों को आज मजबूर भाजपा के ही व्यक्तियों ने बनाया है। आज कोरोना महामारी में वही मजदूर प्रदेश के मुख्यमंत्री जन हितैषी भूपेश बघेल का धन्यवाद देते नही थक रहें हैं कि भूपेश बघेल ने उन मजदूरों को अपने राज्य में लाकर मजबूत बनाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS