अंतागढ़ टेप कांड मामले में फिरोज सिद्दीकी का बड़ा बयान, पैसों की लेन- देन में शामिल थे तत्कालीन सीएम हाउस के लोग

रायपुर। अंतागढ़ टेप कांड मामले में फिरोज सिद्दीकी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि तत्कालीन सीएम हाउस के लोगों की भी पैसे लाने ले जाने में भूमिका थी। तत्कालीन ओएसडी अरुण बिसेन का नाम सामने आया है। बता दें कि गुरुवार को फिरोज सिद्दीकी एसआईटी को मूल डिवाइस सौंपने पंडरी थाना पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले अंतागढ़ टेप कांड के मुख्य आरोपी मंतूराम पवार एसआईटी के समक्ष पेश हुए और अपना वॉइस सैंपल दिया।
क्या है मामला - मामला 2014 का है। जब 2014 में कांकेर जिले के अंतागढ़ के तत्कालीन विधायक विक्रम उसेंडी ने लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उसके बाद वहां उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मंतू राम पवार को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नाम वापसी के अंतिम वक्त पर मंतूराम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा को एक तरह का वाक ओवर मिल गया था। बाद में फिरोज सिद्दीकी नाम से एक व्यक्ति का फोन कॉल वायरल हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS