सांई प्रसाद कंपनी के दफ्तर में लगी आग, सामान जलकर खाक

सांई प्रसाद कंपनी के दफ्तर में लगी आग, सामान जलकर खाक
X
घटना स्थल से पेट्रोल व माचिस मिला है। आग से दफ्तर में रखे कागजात जलकर खाक हो गए हैं

कोरबा। शहर के सांई प्रसाद कंपनी के दफ्तर में भीषण आग लगने की खबर है। मौके पर पहुंचे नगर सेना व सीएसईबी के दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आगजनी की घटना से भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया। बता दें कि जिला प्रशासन ने 2 वर्ष पहले साईं प्रसाद के भवन को सील किया था। घटना स्थल से पेट्रोल व माचिस मिला है। आग से दफ्तर में रखे कागजात जलकर खाक हो गए हैं। प्रथम दृष्टया यह असामाजिक तत्वों की करतूत दिख रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story