दंतेवाड़ा में जवानों को बड़ी कामयाबी, पांच इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर Watch Video

दंतेवाड़ा में जवानों को बड़ी कामयाबी, पांच इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर Watch Video
X
दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पांच इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में दो पर 2-2 लाख व दो पर 1-1 का इनाम घोषित किया गया था।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पांच इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में दो पर 2-2 लाख व दो पर 1-1 का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि इन नक्सलियों पर कुल 8 जवानों व एक पत्रकार की हत्या का आरोप है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी व दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सलियों को जिला प्रशासन की ओर से 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। बता दें हाल के दिनों में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story