MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर की हालत बेहद नाजुक, राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज Watch Video

MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर की हालत बेहद नाजुक, राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज Watch Video
X
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है वहीं डॉक्टर ने भी उनकी हालत चिंता जनक बताई है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है वहीं डॉक्टर ने भी उनकी हालत चिंता जनक बताई है। बता दें बुधवार शाम 7 अगस्त को उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से वह आईसीयू में थे। तब से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज डॉक्टरों ने भी उनकी हालत बेहद चिंता जनक बताई है। दवाईयां असर नहीं करने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी बाबूलाल गौर की तबीयत खराब हो गई थी। तब उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। जहां एंजियोप्लास्टी कराने के बाद 27 जुलाई को भोपाल लौटे थे। बुधवार शाम को उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story