GDP में गिरावट पर पूर्व सीएम रमन ने बोला हमला, कहा-राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गया

GDP में गिरावट पर पूर्व सीएम रमन ने बोला हमला, कहा-राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गया
X
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों से पीछे चला गया है। सरकार में ग्रोथ को निगेटिव करने वाले सारे काम हो रहे हैं।

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों से पीछे चला गया है। सरकार में ग्रोथ को निगेटिव करने वाले सारे काम हो रहे हैं। इसके कारण छग की इकोनॉमी में भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, GDP में हम कहा थे और कहा आ गए। आज GDP रिपोर्ट में छतीसगढ़ 18वें पायदान पर पहुंच गया है।

डॉ. रमन सिंह ने GDP की रैंक के आधार पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गया है। आर्थिक दृष्टि से विकास दर कम होना प्रतीक है कि इस सरकार को विकास की कोई चिंता नही है।

धारा 370 पर मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ.सिंह ने कहा, धारा 370 इस देश की अस्मिता देश के गौरव को कम कर रहा था। भूपेश बघेल इससे असहमत हो सकते हैं। लेकिन भूपेश बघेल की असहमति के साथ छग के बाकी लोग नहीं है। दो विधान दो प्रधान और दो निशान क्या इस देश में दो संविधान या दो निशान चलेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story