पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस ने तो राम को ही बांट दिया

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी सक्रिय सदस्य चुनाव संयोजक की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरा। उन्होंने गौठानों में लगातार हो रही गायों की मौत पर कहा कि गौठान एक ऐसा स्थान बनाया गया है, जहां सबसे अधिक गायों की मौत हो रही है। गौठानों में किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। बड़ी संख्या में गायों की मौत हो रही है जो कि आपराधिक कार्य है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर गौशालाओं पर अपराध का केस दर्ज होना चाहिए।
कांग्रेस ने राम को बांट दिया -
पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राम को बांट दिया है, यह राजनीति की गिरावट की पराकाष्ठा है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि ये लोग राम सेतु तोड़ने और उनके अस्तित्व को नकारने वाले लोग है। आज आखिरी समय में इनको राम की याद आ रही है।
पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पद यात्र पर भी तंजा कसा। उन्होंने कहा कि मुझे तो अब तक समझ नहीं आया कि कब यात्रा करते हैं और कार्यक्रम कब करते हैं।
किसान सम्मान निधि को लेकर रमन सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान दूसरी क़िस्त आ गई है. हमारे छत्तीसगढ़ में प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। यह प्रदेश सरकार की असफलता है। पुलिस को दूसरे कामों में लगाओगे तो कानून की व्यवस्था बिगड़ेगी ही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS