विधानसभा में पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - पांचों योजनाएं पुरानी सिर्फ लेवल नया, शराबबंदी के लिए प्रस्ताव की मांग

विधानसभा में पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - पांचों योजनाएं पुरानी सिर्फ लेवल नया, शराबबंदी के लिए प्रस्ताव की मांग
X
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के दूसरे दिन अपनी बात रखते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि गांधीजी की मौजूदगी इस देश में संत के रूप में थी।

रायपुर। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के दूसरे दिन अपनी बात रखते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि गांधीजी की मौजूदगी इस देश में संत के रूप में थी। उन्होंने इस देश में राजनीति को रामराज से जोडने का काम किया। सत्य अहिंसा और अपरिग्रह को राजनीति से जोडने का काम किया। रमन सिंह ने कहा कि दुनिया की राजनीति में एक नया शब्दकोश देने वाले व्यक्ति महात्मा गांधी थे। सत्याग्रह का इतना प्रभावी प्रयोग किसी ने किया तो वे महात्मा गांधी ने किया।

उनकी व्यापकता पूरी दुनिया में थी, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग ने उनसे प्रेरणा ली। बाबा आम्टे और विनोबा भावे ने पूरी जिंदगी उनकी प्रेरणा से जनहित में सौंप दी। इन बातों का अहसास नई पीढी को करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बोलने, लिखने और पदयात्राओं के माध्यम से पूरे देश को नापने वाले महात्मा गांधी थे।

हीरे के खादान में गांधी नामक हीरे का जन्म हुआ

रमन सिंह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के हीरे के खदान में ही गांधी नामक हीरे का जन्म हुआ और भारत की आजादी की लडाई को उन्होंने आगे बढ़ाया। तिलक जी के निधन के बाद आजादी की लडाई और उसके नेतृत्व की जिम्मेदारी गांधीजी पर आ गई। इसी दौर में कंडेल के सत्याग्रह के लिए गांधीजी छत्तीसगढ़ आए और 21 दिसंबर 1920 में वहां पहुंचे। रमन सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि गांधी जी हमारे प्रदेश में आए और कंडेल सत्याग्रह का नेतृत्व किया।

शराबबंदी की मांग -

पूर्व सीएम ने इस दौरान शराबबंदी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने आज इस अनूठी परंपरा के साथ गांधीजी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज शराबबंदी का संकल्प विधानसभा से पारित करना चाहिए। इससे बड़ा अवसर शराबबंदी के लिए नहीं हो सकता। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने सरकार द्वारा शुरू की गई पांच योजनाओं पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि पांच योजनाओं की बातें कही गई लेकिन सभी योजनाएं पुरानी है। पुरानी योजनाओं को नया लेवल लगाकर शुरुआत कर रहे है, कम से कम गांधीजी की जयंती पर तो ऐसा नहीं होना चाहिए

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story