पूर्व सीएम रमन सिंह का जन्मदिन आज, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समते कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिहं का जन्मिदन है। 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा में रमन सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने बी.ए.एम.एस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन) की उपाधि हासिल की है। इनकी पत्नी का नाम वीणा सिंह है। इनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिषेक सिंह और बेटी अस्मिता सिंह। अभिषेक सिंह राजनांदगांव से सांसद रह चुके हैं। रमन सिंह सर्वाधिक 15 साल तक लगातार प्रदेश के सीएम रहे। वर्ष 2018 में विधानसभा में बीजेपी की हार के बाद इन्होंने त्याग पत्र दे दिया था।
रमन सिंह का राजनीतिक सफर
1983-84 में, वह कवर्धा के शीतला वार्ड के न्यायपालिका के सभासद रहे।
1990 में उन्हें मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
1993 में उन्हें मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया।
1999 में रमन सिंह को 13वीं लोक सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
अक्टूबर 1999 से जनवरी 2003 तक, वह वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री रहे।
2004 में उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
2008 में वह पुनः छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य चुने गए।
7 दिसंबर 2003 को रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
12 दिसंबर 2008 को वह फिर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निर्वाचित किए गए।
गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई -
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर पूर्व सीएम को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष @drramansingh जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2019
डॉ. रमन सिंह जी ने जिस अथक परिश्रम और ईमानदारी से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की वह हम सभी के लिये प्रेरणीय है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु हूँ ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई -
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूर्व सीएम रमन सिंह को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर रमन सिंह को बधाई दी है और उनकी लंबी आयु की कामना की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगांव विधायक @drramansingh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 15, 2019
ईश्वर आपको स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS