पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश, ताम्रध्वज साहू ने जताया दुख

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूँ।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार दुःखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 24, 2019
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूँ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी ट्वीट कर पूर्व वित्तमंत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, भारत के पूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने का साहस प्रदान करें।
भारत के पूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने का साहस प्रदान करें।#ArunJaitley pic.twitter.com/lrdxKbFgBR
— TAMRADHWAJ SAHU (@tamradhwajsahu0) August 24, 2019
बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को खराब स्वास्थ्य के चलते एक बार फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व वित्त मंत्री ने शनिवार दोपहर 12.07 पर एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें तबियत खराब होने पर 9 अगस्त को भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक विशेषज्ञों की देखरेख में आईसीयू-वेंटीलेटर पर उपचार चला। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की तबियत में सुधार नहीं हुआ। आखिर 67 वर्षीय अरूण जेटली ने दोपहर 12.07 पर अंतिम सांस ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS