पूर्व सीएम रमन सिंह को सभा करने की अनुमति नहीं मिली तो कलेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठ पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

दंतेवाड़ा। पूर्व सीएम रमन सिंह को मेटापाल पंचायत में चुनावी सभा के लिए अनुमति नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर , शिवरतन शर्मा ,संजय श्रीवास्तव व अन्य कलेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पूर्व सीएम रमन सिंह को सभा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बीजेपी ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी और जेसीसीजे ने प्रशासन पर आरोप लगाया था। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी कलेक्टर पर रिश्तेदारी निभाने का आरोप लगाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS