पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया नमन

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया नमन
X
भारत रत्न और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

रायपुर। भारत रत्न और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें साल 1997 में मिला था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, रामानुजन पुरस्कार, मानद डॉक्टेरेट, डॉक्टर ऑफ साइंस आदि जैसे कई सम्मानों से नवाजा गया। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई, 2015 को शिलॉंग में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने किया याद -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति को याद किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि "आज ऐसे राष्ट्रऋषि का जन्म दिवस है जिसने बचपन में कठिनाईयों की भट्टी से तपकर निकलकर, भौतिक शास्त्र का ज्ञान अर्जित कर अपने आप को राष्ट्रसेवा में सदैव के लिए संकल्पित कर दिया। अपने अंतिम समय में भी वह युवाओं का पथ प्रदर्शन करते हुए देश को अलविदा कह गये। जयंती पर कोटि कोटि नमन।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने किया याद -

देश को महाशक्ति के रुप में प्रज्वल्लित करने रामेश्वरम की तीर्थधरा से उदित हुए सूर्य अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। मिसाइल मैन कलाम जी की राष्ट्रसेवा व समर्पण शब्दों में उल्लेख कर पाना असंभव प्रतीत होता है, उनके विचार हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story