बीजापुर में चार आईईडी बरामद, निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान हुआ घायल

X
By - indra |2 Dec 2019 4:52 PM IST
बीजापुर में जवानों ने चार आईईडी बरामद किए हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अलग - अलग स्थानों पर आईईडी प्लांट किया था। जिसे समय रहते जवानों ने निष्क्रिय कर दिया।
बीजापुर। बीजापुर में जवानों ने चार आईईडी बरामद किए हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अलग - अलग स्थानों पर आईईडी प्लांट किया था। जिसे समय रहते जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान एक घायल भी हो गया। घायल जवान का नाम मड़कम सोमडु बताया जा रहा है। घायल जवान को फरसेगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक तर्रेम-सारकेगुड़ा के बीच प्रेशर IED मिले। जिसे कोबरा और CRPF के जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। SP दिव्यांग पटेल ने मामले की जानकारी दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS