कोरिया में एक ही जमीन चार लोगों को बेचा, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

कोरिया में एक ही जमीन चार लोगों को बेचा, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार
X
कोरिया में एक जमीन विवाद में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौघड़ा में एक जमीन को 4 लोगों को बेचने के मामले में मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोरिया। कोरिया में एक जमीन विवाद में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौघड़ा में एक जमीन को 4 लोगों को बेचने के मामले में मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 9 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया है। मनेन्द्रगढ़ निवासी पीड़िता देवप्रिया एक्का द्वारा जमीन सम्बन्धी शिकायत के मामले पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया जाता है कि 2017 में जमीन मालिक द्वारा उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति सन्तोष और कैलाश और फिर सुरेश को बेची गई। इस पूरे प्रकरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420,467,468,471, 120 बी ,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story