बुजुर्ग ने गाली गलौज से रोका तो युवकों ने कर दी पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुजुर्ग ने गाली गलौज से रोका तो युवकों ने कर दी पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
भिलाई के नेहरू नगर चौक में महाराष्ट्र के चार युवकों ने मामूली विवाद के चलते आदमी को मार मार के अधमरा कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं सुपेला पुलिस ने चारों युवकों को हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है।

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर चौक में महाराष्ट्र के चार युवकों ने मामूली विवाद के चलते आदमी को मार - मार के अधमरा कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं सुपेला पुलिस ने चारों युवकों को हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। दरअसल पूरा मामला मंगलवार देर रात का है। महाराष्ट्र से शादी अटेंड करने चार युवक भिलाई आये थे। शादी के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाली नेशनल हाईवे नंबर 6 पर वे सभी चलती गाड़ियों को कट मार रहे थे।

साथ ही लोगों को गाली भी दे रहे थे। नेहरू नगर गुरुद्वारा पहुंचते तक ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बीएमडब्ल्यू सवार को ओवरटेक कर चारो युवकों ने गाड़ी चालक ज्ञानू सिंग को मारकर अधमरा कर दिया। साथ ही कार के ग्लास को पत्थरो से तोड़ दिया। मौके से जब पीड़ित अपनी जान बचाने भागा तो आरोपी कार में रखे मोबाइल, पैसे लूट कर फरार हो गए। फिलहाल ज्ञानू सिंग को रायपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story