Breaking: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव, 6 कर्मचारी प्रभावित, 3 की हालत गंभीर

Breaking: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव, 6 कर्मचारी प्रभावित, 3 की हालत गंभीर
X
यह घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 मे हुई है

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव की खबर सामने आ रही है। गैस रिसाव से एक DGM व 5 कर्मी सहित 6 कर्मी प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 3 कर्मी गंभीर रुप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। यह घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 मे हुई है। सभी घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 3 गंभीर घायल कर्मियों का ICU मे उपचार चल रहा है। गैस से आहत सभी 5 राइट्स के कर्मचारी बताए गए हैं।

गंभीर रुप से घायल कर्मचारी -

लोको चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व,

सिग्नल मेन बालकृष्णा 27 साल निवासी खुर्शीपार,

लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल,

गैस से ज्यादा आहत हुए है। वहीं राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार व कालीदास का उपचार A1 में चल रहा है। मौके पर सुबह-सुबह पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस के DGM राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए। उनका उपचार भी सेक्टर 09 चिकित्सालय मे चल रहा है।

Tags

Next Story