प्रदेश 28वां जिला बना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नये जिले के लिए अधिसूचना जारी

X
By - Abhishek |31 Dec 2019 12:34 PM IST
बिलासपुर जिले से विभाजित कर नया जिला बनाया गया है
रायपुर। प्रदेश के नये जिले के लिए अधिसूचना जारी की गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नया जिला होगा। जिसके बाद प्रदेश में अब जिलों की संख्या 27 से बढ़कर 28 हो जाएगी। नया जिला 10 फरवरी 2020 से अस्तित्व में आ जाएगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को बिलासपुर जिले से विभाजित कर नया जिला बनाया गया है। नए जिले की सीमाओं को भी फाइनल किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के रूप में नये जिले घोषणा की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS