होली की रात 2 लोगों को मारी गोली, 3 गिरफ्तार

राजनांदगांव। होली की रात दो युवकों को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते दो युवकों पर तीन लोगों ने मिलकर गोली चलाई है। बाइक सवार लोगों ने युवकों को गोली मारी है।
यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है, जहां चौखड़िया पारा के अंबे चौक में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते गोली चल गई। इस घटना में राजू उर्फ लल्लू पांडे और विजय साहू के साथ बीच-बचाव करने आया युवक केशव साहू भी घायल हो गया है। तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने पुलिस ने तीन आरोपी बसंत सिन्हा, रोहित सिन्हा और गणेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।
वही इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा का कहना है कि- 'चौखड़िया पारा के पास दो युवकों पर बाइक सवार अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारागोली चलाई गई है, जिसमें 2 युवक घायल हुए हैं।' मामले की जांच की जा रही है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS