कोरिया में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक विक्षिप्तों को दे रहे भोजन

कोरिया में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक विक्षिप्तों को दे रहे भोजन
X
ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक शहर भर में घूमकर दोनों टाइम का दे रहे हैं भोजन। पढ़िए पूरी खबर-

कोरिया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। दरअसल मनेन्द्रगढ़ थाने में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ विजय सिंह ने शहर के मानसिक विक्षिप्तों की सुध ली है।

ड्यूटी के दौरान विजय सिंह शहर भर में घूमकर विक्षिप्तों को दोनों टाइम का भोजन दे रहे हैं। इस संबंध में विजय सिंह का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के अलावा भी पुलिस मानवीयता का परिचय देती है। उनका कहना है कि लॉकडाउन जब तक रहेगा वो मानसिक विक्षिप्तों को भोजन उपलब्ध कराते रहेंगे।

Tags

Next Story