रामकृष्ण परमहंस यदि सूत्र हैं तो स्वामी विवेकानंद उनकी व्याख्याः सीएम बघेल

रायपुर। रामकृष्ण प्रार्थना मंदिर प्रतिष्ठापन समारोह में होने सीएम भूपेश बघेल विवेकानंद विद्यापीठ पहुंचे। जहां देशभर के डेढ़ सौ से अधिक स्वामियों का जमावड़ा लगा है। रामकृष्ण विवेकानंद भावधारा पर राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
परिसंवाद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज को एक करने स्वामी संतो का जन्म होता है। अंग्रेज आये तो उन्होंने धर्म के बारे में विचार करा कर धर्म जाति को अलग अलग कर दिया। रामकृष्ण परमहंस स्वामी ने सभी जातियों को एक साथ सार्वभौम का मार्ग दिखाया है। उनके पास सभी धर्मों से लोग आते थे। सीएम ने कहा कि मन की शांति स्वामी महात्मा के साथ बैठ कर मिल सकती है। रामकृष्ण परमहंस यदि सूत्र हैं तो उनकी व्याख्या स्वामी विवेकानंद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS