Breaking : रायपुर के सराफा में हड़कंप, आईटी टीम की एक साथ कई जगहों पर दबिश

X
By - Vinod Dongre |6 Feb 2020 12:30 AM IST
लंबे समय से बिल संबंधी नियमों को ताक पर रखे जाने की शिकायतों के कारण इन सराफा कारोबारियों के संस्थानों पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। पूरी खबर -
रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित कई सराफा कारोबारियों के संस्थानों में इनकम टैक्स के अफसरों ने दबिश दी है। अफसरों की इस ताबड़तोड़ जांच पड़ताल से सराफा कारोबारियों के बीच हड़कंप का माहौल है।
जानकारी मिली है कि भाठागांव के अनमोल ज्वेलर्स, गुरुदेव ज्वेलर्स, अलंकार ज्वेलर्स, लक्ष्मी ज्वेलर्स में आईटी के अफसरों की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि लंबे समय से बिल संबंधी नियमों को ताक पर रखे जाने की शिकायतों के कारण इन सराफा कारोबारियों के संस्थानों पर यह छापामार कार्रवाई की गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS