आजादी को अक्षुण्ण बनाने राजधानी में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, बच्चों सहित सबने निभाई सहभागिता Watch Video

आजादी को अक्षुण्ण बनाने राजधानी में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, बच्चों सहित सबने निभाई सहभागिता Watch Video
X
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी समेत प्रदेश भर में बुधवार को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दौड़ को सांसद सुनील सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी समेत प्रदेश भर में बुधवार को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दौड़ को सांसद सुनील सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद छाया वर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, विधायक विकास उपाध्याय सहित जिले के अधिकारियों के अलावा समाजसेवी संगठनों के सदस्य व विभिन्न स्कूलों के करीब एक हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए।


स्वतंत्रता दिवस की यह दौड़ सुबह 7 बजे से शंकर नगर के शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुई जो खजाना चौक से यू टर्न होकर पुन: शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इसमें खिलाड़ियों के अलावा स्कूल के स्टूडेंट्स, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट के कैडेट के अलावा खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए।


स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में स्थानीय लोागें में भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे जैसे स्वतंत्रता दौड़ आगे बढ़ती लोग उसमें जुड़ते गए। स्कूली बच्चों वह गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश को आजादी लाखों कुर्बानियों के बाद मिली है। हमें इसके मोल को समझना होगा। हम एकजुट रहे और राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण बनाये रखते हुए राष्ट्र के विकास अपना योगदान सुनिश्चित करें। हमारा यह कार्य ही देश की सच्ची सेवा होगी।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story