International Yoga Day 2019 : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में किया योग

रायपुर। दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित , छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग किया। उन्होंने विभिन्न मुद्राओं में योग किया। सीएम ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी बनाता हे बल्कि उसे अनुशासित भी करता हे। नियमित योग से, तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
वहीं छत्तीसगढ़ में 60 लाख लोगों ने एक साथ योग कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज हो गया है। राजधानी रायपुर के इंदौर स्टेडियम में योग का आयोजन किया गया है। इसमें 600 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के रुप में मेयर प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस नेत्री किरणमई नायक सहित कलेक्टर और एसपी ने भी योग किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS