छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री भूपेश का आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के मकसद से अब राज्य में सिंचाई विकास प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंचाई विकास प्राधिकरण के गठन के लिए आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिंचाई विकास प्राधिकरण राज्य में वास्तविक सिंचाई क्षमता को बढ़ाने का काम करेगा। इसके अलावा सिंचाई की नई योजनाओं का खाका भी तैयार किया जाएगा। हर उस क्षेत्र को सिंचाई के संसाधनों से जोड़ने का प्रयास होगा, जो सिंचाई की सुविधाओं के हिसाब से वंचित हैं या जहां सुविधाएं अपर्याप्त हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS