अपहरण के बाद 2 किशोरियों से की अश्लील हरकत, 5 गिरफ्तार 1 फरार

अपहरण के बाद 2 किशोरियों से की अश्लील हरकत, 5 गिरफ्तार 1 फरार
X
2 किशोरियां मेडिकल स्टोर जा रही थी इस दौरान हुई वारदात। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया है। वायरस से रोकथाम और नियंत्रण के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। वहीं राजधानी में 2 नाबालिग किशोरियों को अगवा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है, जहां जवाहरनगर निवासी 2 किशोरियां मेडिकल स्टोर जा रही थी इस दौरान वसीम और शादिक उनसे मिले। उनके साथ मोहम्मद जसीम, बाबू, गोलू और अर्जुन भी थे। युवकों ने दोनों नाबालिग का अपहरण किया और एक कमरे ले गए और छेड़छाड़ करने लगे।

इसकी जानकारी होने पर परिजन और मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे। यह देखकर आरोपी भाग निकले। यह देखकर खमतराई पुलिस भी मौके पर पहुंची। दो युवक को पकड़ लिया गया है।

दो आरोपियों को पुलिस पकड़कर थाने के जा रही थी उसी दौरान नाबालिगों के परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बहरहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एक की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Tags

Next Story