केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट में जड़ा ताला, नाराज मजदूर कर रहे हैं प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

X
By - indra |17 Sept 2019 1:00 PM IST
केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट में ताला जड़ दिया गया है। प्रबंधन ने मजदूरों में हुए विवाद के बाद तालाबंदी की है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मजदूरों के दो गुटों में लड़ाई हुई थी।
जांजगीर चांपा। केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट में ताला जड़ दिया गया है। प्रबंधन ने मजदूरों में हुए विवाद के बाद तालाबंदी की है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मजदूरों के दो गुटों में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद हालात बिगड़ गए थे। तालाबंदी के बाद प्लांट में काम करने वाले साढ़े तीन हजार मजदूर प्रभावित होंगे। नाराज मजदूर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि अकलतरा विधानसभा के अकलतरा बिलासपुर मार्ग में यह प्लांट स्थित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS