करंट लगने से बुरी तरह झुलसा मजदूर, मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के दोरनापाल में वार्ड क्र 01 में घर निर्माण के दौरान एक मजदूर करंट में झुलसने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए उसे 102 एम्बुलेंस में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बता दें कि दोरनापाल थानांतर्गत वार्ड 01 में निजी मकान का निर्माण चल रहा था जहां अचानक मेनलाइन के तार से चिंगारी निकलने लगी जिसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक बुरी तरह जल गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिये अस्पताल लाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS