गांधी जयंती पर विशेष सत्र का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने की गांधीजी की विचारधारा पर चलते हुए शराबबंदी की मांग

रायपुर। महात्मा गांधी की 150 जयंती के मौके पर विधानसभा में आज विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस मौके पर अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने गांधीजी की विचारधारा पर चलते हुए शराबबंदी की मांग की है। उन्होंने कहा, आज 150 साल बाद भी गांधीजी के विचार प्रासंगिक हैंं। गांधीजी ने सपना देखा था कि आजाद भारत कैसा होगा और क्या व्यवस्थाएं होंगीं। गांधीजी का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ, लेकिन अभावग्रस्त लोगों से उनका प्रेम रहा।
लंदन में उन्होंने बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया लेकिन अपने संकल्पों को कभी नहीं भूला। गांधीजी ने लंदन में गीता का अनुवाद किया और शाकाहारी लोगों का नेतृत्व करते हुए समाज को नई दिशा दी। अपने बात को प्रमाणित रूप से कैसे मनवाना है, यह गांधीजी ने कर दिखायां। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने गांधीजी की विचारधारा पर चलते हुए शराबबंदी की मांग की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS