नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान, 30 नवंबर को जेल भरो आंदोलन करेगी बीजेपी

रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी अब कांग्रेस के दिल्ली कूच के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। बीजेपी ने 30 नवंबर को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल काैशिक ने कहा है कि भाजपा 30 नवंबर को जेल भरो आंदोलन करेगी। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भी कहा है कि कांग्रेस के 30 नवंबर काे दिल्ली कूच करने के दिन भाजपा राजधानी में धरना-प्रदर्शन और जेल भराे आंदाेलन करेगी।
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र -
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से धान खरीदी को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने चौथी बार पीएम को पत्र लिखा हूं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में मैंने आपसे मिलने का भी प्रयास किया है लेकिन अभी तक आपसे भेंट नहीं हो पाई है। आपके कार्यालय से प्राप्त सुक्षाव के अनुक्रम में मैंने केंद्रीय कृषि मंत्री 14 नवंबर को मुलाकात भी की। इसके साथ ही केंद्रीय खाद्य मंत्री से भी मुलाकात की और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आग्रह किया। लेकिन अभी तक इस संबंध में निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS