दल्लीराजहरा माइंस जाने वाले रास्ते पर दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत का माहौल

बालोद। दल्लीराजहरा माइंस जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखने के बाद से माइंस जाने वाले कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। रास्ते में तेंदुआ दिखने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। बताया जा रहा है माइंस के ऊपरी पहाड़ी इलाकों अक्सर दिखाई देता है।
बता दें दल्लीराजहरा माइंस जाने वाले पहाड़ी रास्ते क्वारी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से माइंस में जाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। जहां माइंस जाते समय एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल से तेंदुए की कुछ फोटो भी खींच ली।
चारों तरफ से जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ ये दल्लीराजहरा का माइंस है। माइंस जाने वाले रास्ते में अक्सर तेंदुआ जंगली सूअर और भालू नजर आते हैं जहा माइंस होने वाले ब्लास्टिंग की वजह से यहां से भाग जाते हैं जिस वजह से वन विभाग इन्हें पकड़ने में नाकाम रहती हैं फिलहाल तेंदुआ की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
ं
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS