झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मिली जगह Watch Video

रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ से भी कई नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू का नाम शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव झारखंड की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भी हैं। आपको बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। झारखंड में पांच चरणों में मतदान किया जाना है। पांच चरणों में तीस नवंबर से 20 दिसंबर तक वोट डाले जाएंगे। जबकि परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS