दंतेवाड़ा उपचुनाव Live updates : मतगणना जारी, कुछ ही देर में घोषित होंगे नतीजे, कांग्रेस की देवती कर्मा आगे

दंतेवाड़ा उपचुनाव Live updates : मतगणना जारी, कुछ ही देर में घोषित होंगे नतीजे, कांग्रेस की देवती कर्मा आगे
X
दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है, इस समय कांग्रेस की देवती कर्मा भाजपा की ओजस्वी मंडावी से आगे चल रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक भीमा मांडवी की हत्या के बाद ये सीट खाली हो गई थी जिसपर 23 सितंबर को मतदान हुआ था..

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीच है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। मतगणना के लिए 14 कमरों में 14 टेबल लगाए गए हैं। 20 राउंड में मतगणना के परिणाम आने हैं। इसके लिए 400 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर 800 से अधिक जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। वोटों की गणना शुरू हो गई है, लगातार जानकारी के लिए जुड़े रहें....


Live Update :

16.40 PM. दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा ने ओजस्वी मंडावी को 11192 मतों से हरा दिया है।

16.35 PM अंतिम चरण की गिनती के बाद 11331 वोट से देवती कर्मा आगे हैं। अभी आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

16.11 PM 19 वें चरण के बाद देवती कर्मा 11319 मतों से आगे हैं।

15.51 PM 18 वें चरण की मतगणना के बाद 11559 मतों से देवती कर्मा आगे चल रही है।

15.31 PM 17 वें चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा 10943 मतों से आगे चल रही हैं।

15.15 PM 16 वें चरण के बाद 9937 मतों से देवती कर्मा आगे हैं।

14.35 PM 15 वें चरण के बाद देवती कर्मा 8838 वोट से आगे चल रही हैं।

14.12 PM 14 वें चरण की गणना के बाद देवती कर्मा 7938 वोट से आगे चल रही हैं।

13.46 PM 13 वें चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा 9058 मतों से आगे चल रही हैं।

13.26 PM 12 वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 8753 मतों से आगे चल रही हैं।

13.15 PM 11 वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 6548 मतों से आगे चल रही हैं।

12.55 PM 10 वें चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा कुल 7247 मतों से आगे चल रही हैं।

12.35 PM 9 वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस की देवती कर्मा 6244 मतों से आगे चल रही है।

12.15 PM आठवें चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा 5444 मतों से आगे चल रही हैं। देवती कर्मा को अब तक 26239 और बीजेपी प्रत्याशी को 20795 मत मिले हैं।

12.07 PM. सातवें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 6101 मतों से आगे चल रही है।

11.30 AM. 6 वें चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा 6927 मतों से आगे चल रही हैं। अब तक कुल 43904 मतों की गणना हो चुकी है।

11.05 AM. पांचवे चरण की मतगणना के बाद देवती कर्मा बढ़त बनाई हुईं हैं। देवती कर्मा 6108 मतों से आगे चल रही हैं।

10.46 AM. चौथे चरण की मतगणना के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे चल रही है। 4347 मतों से वह आगे चल रही है। बताया जा रहा है कि कुल 20 चरणों में मतगणना होनी है।

10.25 AM. तीसरे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 4278 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 10460 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं बीजेपी को 6182 मत प्राप्त हुए हैं।

09.49 AM . दो चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 2718 मतों से आगे चल रही हैं।

09.47 AM. दूसरे चरण की मतगणना में भी देवती कर्मा आगे चल रही हैं। देवती 1261 मतों से आगे चल रही हैं। उनको 3453 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं ओजस्वी को 2192 मत मिले हैं।

09.17 AM. प्रारंभिक गणना में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे चल रही है। देवती कर्मा 1517 मतों से आगे चल रही है। देवती कर्मा को 3267 मत प्राप्त हुए है। जबकि ओजस्वी मंडावी को 1750 मत प्राप्त हुए है। 333 मत नोटा के खाते में गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story