LOCKDOWN : 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, नमाज पढ़ने जमा हुए थे दरगाह में

LOCKDOWN : 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, नमाज पढ़ने जमा हुए थे दरगाह में
X
16 लोगों के ख़िलाफ़ धारा 144 का उल्लंघन करने की धारा 147, 188, 269 व 270 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में दरगाह शरीफ पहुंचे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। ये लोग नमाज अदा करने बड़ी संख्या में दरगाह शरीफ पहुंचे थे।

यह घटना जिले के रतनपुर स्थित दरगाह शरीफ में बीती रात 10 बजे की है। रतनपुर पुलिस ने कुल 16 लोगों के ख़िलाफ़ धारा 144 का उल्लंघन करने की धारा 147, 188, 269 व 270 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

Tags

Next Story