लॉकडाउन : राजधानी में नशे का कारोबार, गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

X
By - Akshay Sahu |27 April 2020 12:55 PM IST
लॉकडाउन के बीच भी नहीं आ रहे अपराधिक घटना को अंजाम देने से बाज। पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। वहीं इस आपातकाल स्थिति में भी नशे का अवैध कारोबार करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान राजधानी में नशे का कारोबार तेज हो गया है। वहीं पुलिस ने भी इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर थाना के दुर्गा नगर इलाके से गांजा के साथ संजू निहाल और टीकम ध्रुव को को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो गांजा 20 हजार नगदी और एक चाकू बरामद किया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS