लोकसभा चुनाव 2019 : राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने किया मतदान

रायपुर। प्रदेश में आज तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे है। तीसरे चरण के लिए प्रदेश की सात सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा व सरगुजा सीटों पर मतदान कराने के लिए 15 हजार 408 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से वोट डालने के लिए कतार में लगे है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने भी अपने मत का प्रयोग किया। बता दें कि इस बार दुर्ग सीट से बीजेपी ने विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले 2014 में सरोज पांडेय यहां से उम्मीदवार थी। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS