रायपुर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का हाथ, बसपा ने लगाया खरीद फरोख्त का आरोप

रायपुर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का हाथ, बसपा ने लगाया खरीद फरोख्त का आरोप
X
रायपुर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी खिलेश्वर साहू ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रमोद दूबे को जिताने की अपील की है।

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी खिलेश्वर साहू ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रमोद दूबे को जिताने की अपील की है। खिलेश्वर साहू ने कहा कि बसपा ने रायपुर से प्रत्याशी तो बना दिया था पर प्रचार के लिए फंड नहीं दे रही थी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं तक को जांजगीर में लगा रखा था। बता दें कि रायपुर लोकसभा सीट के लिए 23 मई को चुनाव होना है। इस मामले को लेकर बसपा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। बसपा ने निर्वाचन आयोग से प्रमोद दुबे की शिकायत की है।






और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story