लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने सपरिवार किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने सपरिवार किया मतदान
X
प्रदेश में आज दूसरे चरण में तीन सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान किया जा रहा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कवर्धा में वोट डाला। उन्होंने शहर के कन्या हाई स्कूल में सपरिवार मतदान किया।

कवर्धा। प्रदेश में आज दूसरे चरण में तीन सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान किया जा रहा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कवर्धा में वोट डाला। उन्होंने शहर के कन्या हाई स्कूल में सपरिवार मतदान किया। इससे पहले कई दिग्गजों ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कांकेर में मतदान किया।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल व कांकेर विधानसभा क्षेत्र और महासमुंद लोकसभा में बिंद्रानवागढ़ के 6 केंद्रों पर मतदान समाप्त हो गया है। यहां पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक ही मतदान होना था। अब सिर्फ मतदान केंद्र की लाइन में लगे लोग ही कर सकेंगे वोटिंग।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story