लोकसभा चुनाव 2019 : JCCJ को फिर लगा बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे सहित संजीव ने किया कांग्रेस प्रवेश Watch Video

लोकसभा चुनाव 2019 : JCCJ को फिर लगा बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे सहित संजीव ने किया कांग्रेस प्रवेश Watch Video
X
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे सुब्रत डे और संजीव अग्रवाल ने आज जेसीसीजे का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे सुब्रत डे और संजीव अग्रवाल ने आज जेसीसीजे का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस दौरान सुब्रत डे ने कहा कि यह मेरी 'घर वापसी' है।


लंबे समय से पार्टी में अलग-थलग पढ़ चुके थे दोनों नेताओं ने होटेल बेबिलान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी महामंत्री डॉ. शिव कुमार ​डहरिया के सामने सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद के साथ कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की।

इस दौरान सुब्रत डे ने कहा कि यह मेरी 'घर वापसी' है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी हूं। जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुये पुनः घर वापसी की अनुमति दी है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के लिये बेहद आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत सुनिश्चित हो। भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य, इसके लिये तन, मन से कांग्रेस का काम करूंगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story