लोकसभा चुनाव 2019 : कांकेर में कई बूथ पर EVM खराब होने से वोटिंग पर पड़ा असर

कांकेर। कांकेर लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान कुछ देर के लिए रुका है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा विधानसभा के रतावा और बिरनासिल्ली बूथों में ईवीएम खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। इसके अलावा धमतरी शहर के ब्राह्मण पारा मतदान केंद्र क्रमांक 146 में वोटिंग मशीन बदला गया।
इस वजह से इस मतदान केंद्र पर 20 मिनट तक वोटिंग बंद रही। कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 68 प्राथमिक शाला कंकालीन पारा में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।इसके अलावा शहर के संजय नगर वार्ड प्राथमिक शाला केंद्र क्रमांक 50 में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS