लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने 21 अधिकारी व कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला निर्वाचन अधिकारी ने 21 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी किया है। इसमें 3 सेक्टर प्रभारी और गरियाबंद बीईओ शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 21 कर्मचारियों और अधिकारियों को तीन दिन में जवाब देने का निर्देश जारी किया है। वहीं नोटिस में जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने के भी संकेत दिए हैं। इसमें 17 कर्मचारियों के साथ 3 सेक्टर प्रभारी और गरियाबंद बीईओ शामिल है। सेक्टर प्रभारियों पर चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप और 17 कर्मचारियों पर चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS