लोकसभा चुनाव 2019 : गरियाबंद में 8 गांवों के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, सुबह से एक भी नहीं पड़ा वोट

लोकसभा चुनाव 2019 : गरियाबंद में 8 गांवों के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, सुबह से एक भी नहीं पड़ा वोट
X
गरियाबंद में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के सात गांव सुपेबेड़ा, सेंदमुड़ा, परेवा पाली, खोखसरा,मोटरापारा, खम्हारगुड़ा, सागौनभाड़ी, खिरली गुड़ा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

गरियाबंद। गरियाबंद में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 8 गांव सुपेबेड़ा, सेंदमुड़ा, परेवा पाली, खोखसरा,मोटरापारा, खम्हारगुड़ा, सागौनभाड़ी, खिरली गुड़ा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। अभी तक यहां पर एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण वर्षों से तेलनदी में पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

बता दें कि आज प्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग जारी है। कांकेर , राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। इन तीनों सीटों पर कुल 36 प्रत्याशी मैदान में है। जिसकी किस्मत का फैसला 49 लाख से अधिक मतदाता करने वाले है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story