लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव ड्यूटी में जाते वक्त हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो, मतदान अधिकारी की मौत, 5 घायल

लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव ड्यूटी में जाते वक्त हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो, मतदान अधिकारी की मौत, 5 घायल
X

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पोलिंग अधिकारी की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रुप से घायल मतदानकर्मियों को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, पोलिंग पार्टी बलरामपुर से एक स्कार्पियो में सवार होकर जा रही थी। स्याही मोड़ के पास दोपहर करीब 1 बजे अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में पोलिंग अफसर और प्राथमिक शाशकीय स्कूल तावरपानी जोकापाट ब्लॉक शंकरगढ़ में पदस्थ शिक्षक गणेश राम की मौत हो गई।बता दें कि मंगलवार को तीसरे चरण में प्रदेश की शेष सात सीटों के लिए मतदान होना है। इसमें रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा और रायगढ़ की सीटों पर चुनाव होना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story