चुनावी शोर थमने के बाद, आज रवाना हो रहे मतदान दल

बलरामपुर। सरगुजा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। बलरामपुर जिले के सामरी, रामानुजगंज और प्रतापपुर विधानसभाओं को मिलाकर कुल 664 पोलिंग बूथों के लिए टीम रवाना हुई।
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना किए गए। वहीं गर्मी को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। दस प्रतिशत दल रिजर्व में तैयार रहेंगे। बलरामपुर और सूरजपुर जिले के लिए दोनों जिला मुख्यालयों से दलों की रवानगी हुई। अधिकारियों का कहना है कि शाम होने से पहले सभी दल अपने-अपने बूथ पर पहुंच जाएंगे। मतदान दलों की रवानगी से लेकर वापसी तक पल-पल की रिपोर्ट ली जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS