लोकसभा चुनाव 2019: कवासी बोले 'एक नंबर का ही बटन दबाएं, दूसरा बटन दबाया तो करंट लगेगा' EC ने भेजा नोटिस

लोकसभा चुनाव 2019: कवासी बोले एक नंबर का ही बटन दबाएं, दूसरा बटन दबाया तो करंट लगेगा EC ने भेजा नोटिस
X
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार करने भानुप्रतापुर विधानसभा के ग्राम केंवटी पहुंचे मंत्री लखमा ने वोटरों से कह दिया EVM में एक नंबर का ही बटन दबाएं, दूसरा बटन दबाया तो करंट लगेगा।

कांकेर। प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर तीन ​दिन के अंदर जवाब मांगा है। कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार करने भानुप्रतापुर विधानसभा के ग्राम केंवटी पहुंचे मंत्री लखमा ने वोटरों से कह दिया ईवीएम में एक नंबर का ही बटन दबाएं दूसरा बटन दबाया तो करंट लगेगा।

लखमा के इस बयान के इस बाद कांकेर के निर्वाचन अधिकारी ने मंत्री कवासी लखमा को नोटिस जारी किया है और तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। यहां अपने भाषण के बाद कवासी लखमा ने कहा, 18 अप्रैल को सभी को वोट डालना है। वहां मशीन में एक नंबर का बटन दबाना है। दूसरा कोई बटन नहीं दबाना उसमें करंट है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story