PTI अधिकारी सुनील नागदौने हुआ सस्पेंड, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के लिए प्रचार का आरोप

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में अंबागढ़ चौकी ब्लाक में पीटीआई के पद पर पदस्थ सुनील नागदौने को गुरुवार को कलेक्टर ने नोटिस थमाते हुए सस्पेंड कर दिया है। पीटीआई सुनील पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप है।
राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लाक में पीटीआई के पद पर पदस्थ सुनील नागदौने सरकारी नौकरी पर है और वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोलाराम साहू के साथ दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदाताओं से हाथ जोड़कर एवं पाम्पलेट बांटकर खुलकर प्रचार करते नजर आए थे।
इतना ही नहीं वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोलाराम साहू के साथ बगल में बैठक चाय नास्ता भी किया था। आईएनएच न्यूज़ ने इस खबर का प्रमुखता से दिखाई थी जिसके बाद कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद उन्हें सस्पेड कर दिया गया है।
जिससे तो साफ जाहिर होता है कि सरकारी नौकरी करने वाले इस अधिकारी को खुलकर राजनीतिक सरंक्षण मिला हुआ है। इसलिए वे दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस का खुलकर प्रचार कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS