बुलेट पर लोकतंत्र का बैलेट भारी, लाल आतंक के गढ़ परतापपुर में धमकी के बाद भी ग्रामीण कर रहे मतदान

पखांजूर। लाल आतंक का गढ़ परतापपुर मतदान केंद्र जहां आज महला ग्राम के ग्रामीण लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना वोट देने पहुंचे हैं। महला वही गांव है जहां 4 अप्रैल को नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जिसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद हो गए थे और 6 से भी ज़्यादा जवान घायल हो गए थे।
उसके बाद से लगातार नक्सली महला गांव के ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी देते आ रहे हैं। बावजूद इसके महला गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। यहां लाल आतंक के बुलेट पर लोकतंत्र का बैलेट भारी पड़ता नज़र आ रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS