लोकसभा चुनाव 2019 : वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह, दूल्हा - दुल्हन भी पहुंचे वोट डालने

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की तीन सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोट डाले जा रहे हैं। लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन भी कहां पीछे रहने वाले है। कई पोलिंग बूथों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां दुल्हा और दुल्हन वोटिंग करने पहुंचे हैं। महासमुंद के मतदान केंद्र क्रमांक 193 में शादी की रस्म छोड़कर रवि साहू मतदान करने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपना धर्म निभाने पहुंचे हैं। जितना ज्यादा जरूरी शादी की रस्में हैं, उससे भी जरूरी मतदान करना है। कांकेर के देवीलाल की बुधवार रात शादी हुई। गुरुवार सुबह जैसे ही बारात दुल्हन को लेकर लौटी, वे सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS