साध्वी प्रज्ञा ने पेश किया दृष्टि पत्र, कहा- मेरा विजन किसी के पास नहीं, आज से बाइक पर बैठक करेंगी प्रचार Watch Video

साध्वी प्रज्ञा ने पेश किया दृष्टि पत्र, कहा- मेरा विजन किसी के पास नहीं, आज से बाइक पर बैठक करेंगी प्रचार Watch Video
X
मध्यप्रदेश भोपाल लोकसभ सीट से बीेजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट भोपाल का दृष्टि पत्र जारी किया। साध्वी प्रज्ञा ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, मजदूर किसानों को ध्यान में रख कर दृष्टि पत्र पेश किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश भोपाल लोकसभ सीट से बीेजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट भोपाल का दृष्टि पत्र जारी किया। साध्वी प्रज्ञा ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, मजदूर किसानों को ध्यान में रख कर दृष्टि पत्र पेश किया है।

दृष्टि पत्र जारी करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, यह केवल अंश मात्र है, इसमें आगे और भी चीजें जुड़ती रहेंगी। प्रिंटिंग की कमी की वजह से महिलाओं, बच्चों और रोजगार से संबंधित मुद्दे डॉक्यूूमेंट में नहीं आ पाए हैं। शुभ मुहूर्त की वजह से यह अधूरा डॉक्यूमेंट जारी किया जा रहा है।

पत्रकारों ने जब साध्वी से पूछा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी पूर्व में ऐसा विजन डॉक्यूमेंट ला चुके हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया यह दृष्टि पत्र किसी का जवाब नहीं है। मैं जो भोपाल के लिए करना चाहती हूं, उसी को इसमें शामिल किया गया है।

इस दौरान साध्वी ने कहा कि जनता चाहती है कि मैं उनके पास जाउं। मगर मेरी शारीरिक क्षमता ऐसी नहीं है। इसलिए आज से वे बाइक पर बैठकर प्रचार करेंगी। कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण गलियों में नहीं जा पा रही हूं, अब बाइक से प्रचार करूंगी। कांग्रेसियो ने मुझे तोड़ दिया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story