युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

छतरपुर।मध्यप्रदेश के छतरपुर में गुरुवार देर रात युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। युवती की हालत खराब होने पर मामले का खुलासा हुआ। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बीए सेकंड ईयर की छात्रा है गुरुरवार देर रात एक होटल में कुछ लोगों ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त मामले से पर्दा तब उठा जब लड़की को अधिक ब्लीडिंग होने लगी और होटल के बाहर तक पहुंच गई।
पीड़िता की हालत ठीक न देखकर तभी किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन लगाकर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां पर महिला डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया हुआ है।
उधर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके से ही मेहरवान गोंड नाम के युवक, देवका गोंड नाम की महिला एवं मुन्ना खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्या हुआ, कैसे हुआ और लड़की होटल तक कैसे पहुंची इसका खुलासा लड़की के बयान के बाद ही हो पाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS