एयर इंडिया महिलाकर्मी से बदसलूकी मामले में फंसे महासमुंद विधायक, विधायक ने कहा- आरोप झूठे, हर जांच के लिए तैयार हूं

एयर इंडिया महिलाकर्मी से बदसलूकी मामले में फंसे महासमुंद विधायक, विधायक ने कहा- आरोप झूठे, हर जांच के लिए तैयार हूं
X
महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले में एयर इंडिया प्रबंधन ने विधायक को दुर्व्यवहार का दोषी बताते हुए उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की बात कही है।

रायपुर। महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले में एयर इंडिया प्रबंधन ने विधायक को दुर्व्यवहार का दोषी बताते हुए उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की बात कही है। घटना विगत 7 अगस्त की है। एयर इंडिया का आरोप है कि जबकि दिल्ली जाने वाली फ्लाईट के छूटने का समय साढ़े छह बजे था, उसमें यात्रियों के बैठने के निर्धारित समय तक विधायक नहीं पहुंचे और जब वे पहुंचे तो उन्होने एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया, उसका फोन छीन लिया।

विधायक पर ये भी आरोप है कि उनकी बदसलूकी से महिला इतनी डर गई कि उसने रात को घर जाने से इनकार कर दिया। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने इस मामले की अंतरिम जांच में महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत को सही पाए जाने की बात कही है। साथ ही डिटेल इंक्वायरी और आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की बात भी कही है।

इधर महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने एयर इंडिया के आरोपों को ख़ारिज करते हुए एयर इंडिया की महिला कर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि मेरे साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में उसी समय एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी को फोन पर जानकारी दी थी और उनके कहने पर ही व्हाट्स ऐप से शिकायत भेजी थी। हर जांच के लिए वे तैयार हैं, चाहें तो सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच करा लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story